खोजी एनसीआर / साहून खांन नूंह ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयपाल जांगड़ा ने शुक्रवार को पलवल में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री गौरव गौतम से मुलाकात की। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयपाल जांगड़ा ने
मेवात के कामकाज व पार्टी की मजबूती बारे में चर्चा की। साथ ही पार्टी से जुड़े नए लोगों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा लगातार मजबूत होती जा रही है। ओबीसी मोर्चा में ओबीसी के सदस्यों को लगातार जोड़ने का काम किया जा रहा है। ऐसे में भाजपा को जिले में मजबूती मिलेगी और पार्टी का कद बड़ा होगा। नए लोग जुड़ने से और भाजपा में शामिल होने से विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को काफी फायदा होगा और भाजपा पार्टी सबसे मौजूद पार्टी जिले में होगी। जिलाध्यक्ष ने कहा प्रदेश सरकार मेवात के विकास पर पूरा ध्यान दे रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाओं की ओर बेहतर काम कर रही है। आने वाले समय में यहां काफी बदलाव दिखाई देगा। यह सब भाजपा के चलते हो रहा है। अब से पहले रही सरकारों ने मेवात की ओर कोई ध्यान नहीं दिया लेकिन जब से भाजपा ने प्रदेश में कमान संभाली है तब से मेवात में विकास कार्य और नई परियोजनाएं चालू हो रही हैं। वहीं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री गौरव गौतम ने जिला अध्यक्ष के कामकाज की तारीफ करते कहा कि पार्टी में ऐसे लोगों की बहुत जरूरत है जो दिन रात पार्टी के लिए कामकाज कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष जयपाल जांगड़ा ने मजबूती के साथ काम किया है और पार्टी का कद बढ़ाया है। पार्टी हमेशा ऐसे व्यक्तियों को पूरा मान सम्मान दे रही है।
Comments