न्यूयार्क, । विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भारत को मित्रता, साख और सहयोग के लिए पहचाना जाता है। उनका देश मानवता के लिए काम करने में विश्वास करता है, विनाश का कारण नहीं बनता है। आधि
ारिक दौरे पर न्यूयार्क पहुंचीं लेखी ने गुरुवार को भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत नवनिर्माण कर रहा है। वह दुनिया की मदद करने के साथ ही अपनी भी मदद कर रहा है। इसे ही आत्मनिर्भरता और आत्म निर्वाह कहते हैं। भारतीय पक्ष के प्रयासों की सराहना करते हुए मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भारत एक बेहद प्राचीन देश है और उसकी विरासत भी उतनी ही प्राचीन है। भारत का जन्म 75 साल पहले नहीं हुआ था। उन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी के फ्रंटलाइनर विज्ञानियों और शोधकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 'वैक्सीन मैत्री' के जरिये भारतीयों को अन्य देशों से घर लाने के प्रयास किए गए हैं। महामारी की दूसरी लहर के दौरान इस बचाव के विभिन्न उपाय किए गए जिसमें लाकडाउन से लेकर युद्धस्तर पर टीकाकरण शामिल है।
Comments