सोहना,(उमेश गुप्ता): सोहना ब्लॉक के गांव भौंड़सी में भाजपा भौंडसी मंडल से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुआ। इस मौके पर बैठक का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड ने अमर शहीदो�
� के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। इस मौके पर सोहना ब्लॉक समिति के उपचेयरमैन रहे राजेश राघव भौंड़सिया, मंडल अध्यक्ष चौधरी रामकिशन, मंडलसचिव अमित तुंदवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी यशवीर राघव आदि प्रमुखजनों समेत आमंत्रित लोग और भाजपा के भौंड़सी मंडल से जुड़े तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड ने बताया कि भाजपा संगठन सदैव देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले रणबांकुरों का हमेशा सम्मान करता है। बलिदानियों के इस सम्मान को बरकरार रखने के लिए भाजपा ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। तिरंगा यात्रा एक अगस्त से 14 अगस्त तक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग समय पर निकाली जाएगी। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक मनीष यादव, गुरूग्राम विधानसभा क्षेत्र के संयोजक विधायक सुधीर सिंगला, पटौदी विधानसभा क्षेत्र के संयोजक विधायक सत्यप्रकाश जरावता तथा सोहना विधानसभा क्षेत्र के संयोजक विधायक संजय सिंह को बनाया गया है। इस मौके पर बोलते हुए सोहना ब्लॉक समिति के उपचेयरमैन रहे राजेश राघव भौंड़सिया, मंडल अध्यक्ष चौधरी रामकिशन, मंडल उपाध्यक्ष अमित तुंदवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी यशवीर राघव ने बताया कि गांव भौंड़सी में तिरंगा यात्रा एक शहीद स्मारक से शुरू होकर ूदूसरे शहीद स्मारक पर सम्पन्न होगी। उन्होने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वालों की बदौलत ही आज हम अमन-चैन से रह रहे है। उनके बलिदान को सम्मान देना हम सबका फर्ज बनता है। उन्होने कहा कि भाजपा देश की नही बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और अपने कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान देती है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा केन्द्र व प्रदेश में दोबारा से सत्ता में आई है।
Comments