तावडू, 21 जनवरी (दिनेश कुमार): शहर के वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार को पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव समाजसेवी लाल सिंह बंसल के निधन पर उनके परिवार को सांतवना देेने पहुंचे। वहीं उन्होंने परिवार क
लोगों को शौक प्रकट करते हुए कहा कि संसार में जो प्राणी आया है वह संसार से अवश्य जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सृष्टि का नियम है कि जो आएगा वह जाएगा, इसलिए सभी को अच्छे कर्म ही करने चाहिएं। ताकि आने-जाने वालों के विचार व उनकी अच्छाईयां बनी रहें। समाजसेवी लाल सिंह बंसल हमेशा अच्छे कार्यों के लिए आगे रहते थे। जिस कारण उनकी 1 अलग ही पहचान है। इस अवसर पर बाबू रविन्द्र गुप्ता, राजकुमार सोनी, वार्ड पार्षद मनीष सोनी, कांग्रेस के फिरोजपुर झिरका प्रभारी नीरज सोनी, भगत सिंह, मनोज सोनी, तेजपाल सोनी, दया किशन, हरि किशन सोनी, तिलक खुराना, हिमांशु सोनी आदि मौजूद थे।
Comments