महू चोपड़ा में होने वाली मुख्यमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक ने ली लोगों की मीटिंग

Khoji NCR
2021-11-19 10:02:05

27 नवंबर को होने वाली मुख्यमंत्री रैली में लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए किया आह्वान चिराग गोयल,फिरोजपुर झिरका।- आगामी 27 नवंबर को फिरोजपुर झिरका के खंड के गांव महू चोपड़ा

में होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की विकास रैली में सम्मिलित होने के लिए पूर्व विधायक नसीम अहमद ने अपने निवास स्थल पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित अन्य गणमान्य लोगों की मीटिंग ली। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में मोटरसाइकिल,ट्रैक्टर,कार जिससे भी हो रैली में पहुंचे और माननीय मुख्यमंत्री की विकास रैली को सफल बनाएं। वही पूर्व विधायक नसीम अहमद ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 2 साल बाद मेवात क्षेत्र की सरजमी पर विकास कार्यों की झड़ी लगाने के लिए विकास रैली को संबोधित करेंगे और मेवात क्षेत्र के लोगों से रूबरू होंगे और उनकी समस्याएं भी सुनी जाएगी। नसीम अहमद ने बताया कि उन्हें एक मांग पत्र सौंपा जाएगा जिसमें फिरोजपुर झिरका विधानसभा में होने वाले विकास कार्यों की गति दी जा सके। उन्होंने अपनी मांगों में बताया कि फिरोजपुर झिरका में उप जिला स्वास्थ्य केंद्र 100 बेड़ों का बनाया जाए। साथ ही शहर में चल रहे डिग्री कॉलेज का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए। वहीं शहर में कछुआ गति बन रहे हॉस्पिटल जल्द से जल्द बनवाकर अल्ट्रासाउंड मशीन,सीटी स्कैन मशीन,एम आर आई मशीन व पूरा स्टाफ रखा जाए। फिरोजपुर झिरका में 5 करोड़ की लागत से बन रहे खेल स्टेडियम का दोबारा नवीनीकरण कराया जाए और उसमें रनिंग ट्रैक बनाया जाए। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि शहर में इंडस्ट्रियल एरिया,ट्रांसपोर्ट नगर,ट्रामा सेंटर,सब डिपो व पाठखोरी से लेकर दोहा गांव तक नहर का निर्माण बहुत जरूरी है। उन्होंने अपने मांग पत्र में आगे यह भी बताया कि शहर के दोनों तरफ स्वागत द्वार होने चाहिए।नूँँह से राजस्थान बॉर्डर तक फोरलेन का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए वही नगीना से तिजारा मार्ग का निर्माण जो रुका हुआ है उसे गति दी जाए। यहां तक की खंड के गांवों में जो स्कूल है अभी तक अपग्रेड नहीं हुए उन्हें अपग्रेड किया जाए और शहर से लेकर झिर मंदिर तक 5 किलोमीटर के एरिया में लाइट लगाई जाए। आखिर में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का किसान बिलों को वापिस लेने का निर्णय स्वागत योग्य है। ये तीनों बिल बिल्कुल अच्छे बिल थे और देश की अर्थव्यवस्था को बहुत लाभ पहुंचाते। परंतु इन बिलों के कारण आर्थिक मुद्दे पीछे छूट गए थे और समाज खंड खंड होने लगा था। कोई भी आर्थिक लाभ समाज को तोड़ने के मूल्य पर नहीं हो सकता। देश की एकता किसी भी आर्थिक लाभ से ऊपर है, ऐसे में मोदी जी का निर्णय ठीक ही प्रतीत होता है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी मनीष जैन,अनिल गोयल प्रधान,अर्जुन देव चावला,अख्तर तिगांव, उस्मान चेयरमैन, उस्मान सरपंच खेड़ी, हारून सरपंच ढंडोली, साकिर सरपंच, सेरला सरपंच, नफीस सरपंच, इकबाल,एजाज नंबरदार,इमरान,खुर्शीद, फारूक,शौकत,अख्तर,रफीक काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments


Upcoming News